विधानसभा चुनाव: पहले चरण का थमा चुनावी प्रचार, 13 नवंबर को होगी वोटिंग

रांची. विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनावी प्रचार आज थम गया है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की 43 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्त हो गयी है। मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार को 225 में से 194 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से मतदान कर्मियों को पहुंचा दिया गया है। बाकी बचे बूथों पर मंगलवार को हेलीड्रॉपिंग से मतदान कर्मियों को बूथों पर पहुंचा दिया जाएगा।

सुबह सात से पांच बजे तक होगा मतदान

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कोई हेलीड्रॉपिंग नहीं होगी। प्रथम चरण में 13 नवंबर को सुबह सात से पांच बजे तक मतदान होगा। 950 बूथों पर मतदान समाप्ति की अवधि शाम चार बजे होगी, लेकिन मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े लोग मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान वाले क्षेत्र में चुनाव प्रचार आदि के लिए बाहर से गए राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता को वह जगह तत्काल छोड़ देना होगा। वे ही वहां रह सकेंगे, जो उस क्षेत्र के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मतदान वाले क्षेत्र में नहीं रहेगा। इसमें बीमारी की हालत में छूट के लिए मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के परिणाम के आधार पर निर्णय होगा।

उन्होंने कहा कि मतदान की निजता अनिवार्य है। इस स्थिति में मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाना, फोटो लेना, वीडियो बनाना अवैध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है। लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद कार्रवाई भी की गयी थी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में कुल 1.37 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। उनमें पुरुष मतदाता 68.73 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 68.36 लाख है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है। 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 63,601 है। जबकि, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख है। वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 683 प्रत्याशी मैदान में

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उसमें से 17 सीट सामान्य, 20 अनुसूजित जनजाति और 6 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन 43 सीटों से 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर के हैं। प्रथम चरण के चुनाव के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। उसमें से 12,716 बूथ ग्रामीण और 2,628 बूथ शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें से 50 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं। 1,152 मतदान केंद्रों पर मतदान की पूरी प्रक्रिया का जिम्मा महिलाओं के हाथों में रहेगा, जबकि 23 बूथों की जिम्मेदारी युवा और 24 बूथों का जिम्मा दिव्यांग लोग संभालेंगे।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक कुल 179 करोड़ 14 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 54 केस दर्ज हुए हैं।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img