Ethics Policy

22Scope के सभी पत्रकारों, संवाददाताओं और संपादकों पर निम्नलिखित आचार संहिता लागू होती है।

सटीकता

अपुष्ट सूचना को खबर की तरह प्रकाशित नहीं किया जाता। यदि किसी दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है, तो खबर में यह स्पष्ट लिखा जाता है।

निष्पक्षता

किसी व्यक्ति या संस्था पर गंभीर आरोप प्रकाशित करने से पहले उनका पक्ष मांगा जाता है। पक्ष न मिलने पर खबर में यह दर्ज किया जाता है कि संपर्क का प्रयास किया गया था।

हितों का टकराव

कोई पत्रकार ऐसी खबर नहीं लिखेगा जिसमें उसका, उसके परिवार का या किसी नज़दीकी संबंध का आर्थिक या राजनीतिक हित जुड़ा हो। ऐसी स्थिति में मामला संपादक को बताया जाना अनिवार्य है।

उपहार और भुगतान

खबर लिखने, दबाने या बदलने के बदले किसी भी प्रकार का उपहार, नकद या सुविधा स्वीकार करना प्रतिबंधित है।

संवेदनशील रिपोर्टिंग

यौन अपराध के पीड़ितों, नाबालिगों और आत्महत्या से जुड़े मामलों में हम कानूनी प्रावधानों और स्थापित पत्रकारीय मानकों का पालन करते हैं। पीड़ित की पहचान उजागर नहीं की जाती।

चित्र और वीडियो

तस्वीरों या वीडियो में ऐसा बदलाव नहीं किया जाता जिससे घटना का अर्थ बदल जाए। फाइल फोटो को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाता है।

उल्लंघन

इस संहिता के उल्लंघन की शिकायत contact@22scope.com पर की जा सकती है।