Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर विधिवत प्रारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न जिलों से संस्कृत सहित अन्य आधुनिक विषयों के अनुभवी शिक्षकों को परीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बोर्ड ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

मूल्यांकन कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बोर्ड ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षकों से उत्तरपुस्तिकाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।

अध्यक्ष ने छात्रों से क्या कहा

अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं की सूक्ष्म जाँच करते हुए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही मूल्यांकन कार्य में गोपनीयता बनाए रखने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया गया।

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक उपेंद्र कुमार के अनुसार, मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि परिणाम अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में  प्रकाशित किया जा सके। इसके लिए केंद्रों पर आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

जल्द जारी किया जाएगा रिजल्ट

मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने से परीक्षार्थियों में भी परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही मध्यमा परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया।

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img