Congress का हर घर झंडा अभियान जारी, भोजपुर के…

497
Congress
Congress का हर घर झंडा अभियान जारी, भोजपुर के...
Advertisment

भोजपुर: शनिवार को हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के तहत आरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर सहित विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र कुमार सिंह (मुखिया जी) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और उनके घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी आरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी डॉ अमित कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। Congress 

Advertisment

सभा को संबोधित करते हुए डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राहुल गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता को जागरूक करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा जब तक आरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और हरेक घर में झंडा नहीं फहरा दिया जाता हैं। इस अवसर पर आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह एवं वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार ही नहीं, पूरे देश में महागठबंधन की सरकार का बनना तय है।  Congress Congress Congress Congress Congress 

यह भी पढ़ें – Caste Census पर तेजस्वी ने पीएम को लिखा पत्र, कहा…

कार्यक्रम में लाल बिहारी यादव, केशव प्रसाद सिंह, प्रद्युम्न कुमार, राम बाबू दास, त्यागी कुमार, द्वारिका राय, रमंदर सिह, बिनोद प्रसाद, गौतम कुमार, चन्देश्वर प्रसाद, राधा कृष्णा सिंह, बब्लु शर्मा, विकाश कुमार, मनिष कुमार, रविन्द्र सिंह, रमेश सिंह, बीरेंद्र राम, मोकिल प्रसाद, राम पुकार सिंह, रमेश सिंह, विनोद पासवान, पंकज कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  मद्य निषेध विभाग के Driver ने सुल्तानगंज थाना की पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates