फर्जी IB SP को लगी हथकड़ी, अधिकारियों को हड़काकर वसुली का आरोप

Begusarai– पुलिस ने सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह से आईबी का फर्जी एसपी बनकर वसुली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान खगड़िया जिला महेश खुंट निवासी आलोक राणावत के रुप में की गई है.

vlcsnap 2021 12 08 17h55m09s083 22Scope News बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक अपने आप को आईबी का एसपी बतला कर सिर्फ धौंस ही नहीं जमाता था, बल्कि वसुली भी करता था. इतना ही नहीं अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को भी अपना शिकार बना चुका था. आरोपी के पास से दो नकली आई कार्ड भी बरामद किया है. आरोपी फिलहाल नागदह में सन फ्लवार स्कूल के पास किराये के मकान में रह रहा था.

सिंघौल ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी खुद को आईबी का एसपी बता कर रौब डालने के साथ ही साथ अफसरों को कॉल कर पैरवी किया करता था. आरोपी के विरुद्द  प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है.

रिपोर्ट- सुमित

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!