ब्रांडेड कंपनियों के नकली सरसों तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों बरामद

पटना सिटी : बिहार में असली नकली का खेल लगातार जारी है। बिहार का ऐसा कोई भी जिला या शहर ना हो जहां नकली का काम ना होता हो। ऐसा ही मामला राजधानी पटना के पटना सिटी से निकलकर आ रही है जहां पर नकली खाद्य सरसो तेल बनाने बाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पटना सिटी नक्कालों की मंडी मानी जाती है। पटना सिटी के मंडी में ब्रांड कंपनियों के नकली सामान धड़ल्ले से बनाए जाते हैं।

ब्रांडेड कंपनी के नकली सरसों तेल बनाने का काम धड़ल्ले से की जा रही थी

मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मंडी की है जहां एक मकान सह दुकान में ब्रांडेड कंपनी के नकली सरसों तेल बनाने का काम धड़ल्ले से की जा रही थी। आज आलमगंज थाने की पुलिस ने जब गुलजारबाग मंडी के शुभम स्टोर में छापेमारी की तब जाकर नकली तेल बनाने बाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। दुकान मालिक दिलीप प्रसाद अपने तीन तल्ले मकान में ब्रांडेड कम्पनियों के नकली तेल की फैक्ट्री चला रहे थे। फॉर्च्यून, स्कूटर, इंजन, डीलक्स और तोता जैसे ब्रांडेड कम्पनियों के नकली तेल बनाने का धंधा यहां जोर शोर से चल रहा था।

बंगाल और मुंबई से आए हैं अडानी कंपनी के अधिकारी

मामले में मुंबई और बंगाल से आए गौतम अडानी कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती ने बताया कि अडानी कंपनी के फॉर्च्यून सरसों नकली तेल सहित अन्य ब्रांडेड कम्पनियों के नकली तेल की फैक्ट्री यहां संचालित किया जा रहा था। पूरा मशीन यहां लगाया गया था। फिलहाल करोड़ों रुपए का माल अभी तक बरामद किया गया है। छापेमारी अभी भी जारी है।

यह भी पढ़े : खाजेकलां में अपराधियों ने व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, अपराधी फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...