आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का व्यापक आकलन करवा रही है। इस संबंध में संबंधित जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों द्वारा क्षति की रिपोर्ट कृषि विभाग को उपलब्ध कराई गई है। प्रभावित किसानों को जल्द ही राहत देते हुए फसल क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

फसलों को 33 प्रतिशत अथवा उससे अधिक क्षति होने का आकलन किया गया है – कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

इस संबंध में राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि कि अबतक राज्य के 36 जिलों से प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार 12 जिलों सहरसा, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल एवं भागलपुर के कुल 111 प्रखंडों में व्यापक फसल क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। इन क्षेत्रों में लगभग 2,06,658.12 हेक्टेयर में लगी गेहूं, मक्का, दलहन, तेलहन सहित अन्य फसलों को 33 प्रतिशत अथवा उससे अधिक क्षति होने का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल क्षतिपूर्ति के लिए सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा किसानों को राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।

Mantri Ramkripal Yadav 6 22Scope News

बिहार सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है – रामकृपाल यादव

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल क्षतिपूर्ति में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि सरकार का मानना है कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। कृषि मंत्री ने सभी प्रभावित किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा जल्द ही राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसान पुनः खेती की तैयारी कर सकें।

यह भी पढ़े : सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

Saffrn

Trending News

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img