किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, केंद्र सरकार ने किया बड़ा एलान

नई दिल्ली : किसानों को सस्ता लोन : किसानों को अब सस्ता लोन मिलेगा. केंद्र सरकार ने बड़ा एलान किया है.

यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया है.

कैबिनेट ने कम अवधि का लोन समय से चुकाने वाले किसानों के लिए

इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम (Interest Subvention Scheme) को जारी रखा है.

ऐसे में जिन किसानों ने तीन लाख रुपए तक का लोन शॉर्ट टर्म के लिए लिया है,

उन्हें ब्याज में 1.5 परसेंट की छूट मिलेगी.

बजट में 34,846 करोड़ रुपए का प्रोविजन

इसके लिए सरकार ने बजट में 34,846 करोड़ रुपए का प्रोविजन किया है.

इंटरेस्ट सबवेंशन, यानि लोन का ब्याज चुकाने पर किसानों को जो डेढ़ परसेंट की छूट मिलेगी, उसकी भरपाई के लिए सरकार ये भुगतान सीधे लोन देने वाले बैंक और सहकारी संस्थाओं को करेगी.

क्या है सबवेंशन स्कीम

आपको बता दें कि सरकार की ओर से सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए किसानों को कम ब्याज दर पर शॉर्ट और लॉन्ग टर्म के लिए लोन दिया जाता है. इस लोन को कई किसान समय पर चुका देते हैं और जबकि काफी किसान किसी कारणवश समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं. ऐसे में जो किसान समय पर लोन चुका देते हैं, ऐसे किसानों के लिए ही ब्याज अनुदान योजना अनुदान यानी इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम का फायदा मिलेगा.

किसान क्रेडिट कार्ड ब्लॉक में जाकर बनवा सकते हैं

आपको बता दें कि फिलहाल सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के तहत कम ब्याज दरों पर लोन देती है. जिन किसानों के पास क्रेडिट कार्ड नहीं वह अपने ब्लॉक क्षेत्र में जाकर अपना किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवा सकते हैं. अगर कोई किसान, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन लेता है तो उसे 4 परसेंट की ब्याज पर तीन लाख रुपए तक का लोन मिल जाता है. यही नहीं किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए PM किसान सम्मान निधि का फायदा भी मिलता है.

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img