बेतिया : बेतिया जिला के मझौलिया प्रखंड के पंचायत में हो रहे विकास योजनाओं में रंगदारी नही देने को लेकर मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल मुखिया पुत्र की स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। इधर, मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो मुखिया संघ आंदोलन पर बैठ जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी।
यह भी पढ़े : रिल्स बनाने के चक्कर में 2 युवक की नदी में डूबने से मौत
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


