फातिमा ने कहा- महिलाओं के बारे में कितना सम्मान है, NDA के नेताओं ने बता दिया

फातिमा ने कहा- महिलाओं के बारे में कितना सम्मान है, NDA के नेताओं ने बता दिया

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी को आम बजट का ज्ञान नहीं है उनके हस्ताक्षर कितने बड़े हैं। इस मामले पर बिहार कांग्रेस प्रदेश महिला के अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने कहा कि महिलाओं के बारे में कितना सम्मान है, एनडीए के नेताओं का वह इस तरीके का बयान से पता चल जाता है। ललन सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में बोल रहे हैं, जो 10 साल बिहार को चला चुकी हैं। एक महिला बहुत अच्छी इकोनॉमिस्ट होती हैं तो राबड़ी देवी को बजट के बारे में नहीं पता होगा तो क्या ललन सिंह को पता होगा।

शरबत जहां फातिमा ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा के सदन में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि 2005 से पहले अगर लड़कियां पढ़ी नहीं होती तो दो जेनरेशन लड़कियां जाहिल होती अनपढ़ होती। नीतीश कुमार सदन में जिस तरीके से सदन में चुनी हुई महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते हैं वह कहीं से भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी किसी महिला के बेटे हैं उनके घर में भी मां और बहने हैं। उनके मां ने ही एक साधारण नीतीश कुमार को नीतीश कुमार बनाया। उनकी मां 2005 के पहले की ही महिला न थी।

यह भी पढ़े : सुनील की सदस्यता रद्द होने पर राबड़ी बोली- बिहार में तानाशाही राज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Share with family and friends: