ऑटो और बस में भीषण टक्कर, 6 यात्री घायल

बोकारो : बोकारो से चास को जोड़ने वाली बाईपास सड़क पर बकरी बाजार के पास ऑटो व बस में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो में सवार 6 सवारी जख्मी हुए हैं, जिन्हें सिटी पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। वहीं घायलों की जानकारी हासिल करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 5 हटिया से ऑटो संख्या जेएच09यू5536 सब्जी विक्रेताओं को लेकर जा रही थी। इसी दिशा में एक ट्रेकर भी साथ चल रही थी। इस बीच विपरीत दिशा से अनियंत्रित गति से धनबाद जाने वाली बस टक्कर मारकर फरार हो गई।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img