पश्चिम चंपारण में DSP के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ये है मामला…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रिश्वतखोरी के आरोप में एक डीएसपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी डीआईजी के आदेश पर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि चंपारण ट्रक एसोसिएशन की तरफ से बगहा के यातायात डीएसपी पर घूस मांगने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद मामले की जांच कर अब प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार बगहा यातायात डीएसपी दिलीप कुमार पर ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों ने ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक पकड़ने और घूस देने के बाद ट्रक छोड़ने का आरोप लगाया था। यातायात डीएसपी के खिलाफ लगे आरोप की जांच चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरिकिशोर राय ने जांच की और आरोप सही साबित होने पर आरोपी डीएसपी पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। आरोपी डीएसपी पर सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों चंपारण ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों ने डीआईजी को पत्र लिख कर यातायात डीएसपी पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था। आरोप लगाये जाने के बाद डीआईजी ने मामले की जांच की और आरोप सही साबित होने पर अब कार्रवाई की है। मामले में ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि वाहनों को जबरन रोक कर उसका वजन किया जाता था।

वजन के दौरान जानबूझ कर ट्रक का वजन बढ़ा दिया जाता था और फिर ट्रक छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की जाती थी। चालक या टूक के मालिक जब रिश्वत देने से मना कर देते थे तो फिर उसे डीटीओ या माइनिंग ऑफिसर के पास भेज देते थे। डीएसपी कहते थे कि बगहा में अगर वाहन चलाना है तो पासिंग सर्टिफिकेट देकर सिस्टम में रहना होगा। बताया जा रहा है कि बगहा में यातायात थाना खुलने के बाद आरोपी डीएसपी की पहली पोस्टिंग थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Love Affair की वजह से पिता ने ही कर दी बेटी की हत्या, लोगों के ताने से थे परेशान

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

DSP DSP DSP DSP

DSP </span

Highlights

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img