चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित 3 लोग बाल-बाल बचे

गयाजी : गया-बोधगया सड़क मार्ग के पहाड़पुर मोड़ के समीप चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अचानक स्कॉर्पियो का सभी गेट लॉक हो गया और अंदर तीन लोग फंस गए। लेकिन जैसे-तैसे अंदर फंसे तीनों लोगों ने अपनी जान बचाकर बाहर निकले। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जलने लगी। आगलगी की घटना के बाद गया-बोधगया सड़क मार्ग कुछ देरी के लिए जाम की स्थिति बन गई। वहीं घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दिया गया जहां महज 10 मिनट में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी।

स्कॉर्पियो गाड़ी पर गया इंजीनियरिंग प्राइवेट वर्कशॉप के वरिष्ठ महाप्रबंधक राजेश कुमार सहित 3 लोग सवार थे

गया इंजीनियरिंग प्राइवेट वर्कशॉप के वरिष्ठ महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि गया शहर से अपने कुछ गेस्ट को लेकर बोधगया होटल जा रहे थे। तभी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलने लगा। गाड़ी में आग लगने के बाद बाहर निकालने की कोशिश किया तो गाड़ी का चारों दरवाजा लॉक हो गया। किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकले और देखते ही देखते ही आग पूरी तरह से लग गई। हालांकि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हुई है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी होगी। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Gaya Aag 1 22Scope News

Gaya Aag 2 22Scope News

यह भी पढ़े : देखते ही देखते आग का गोला बना कमेटी हॉल, धू-धूकर जला

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा तेज, खाली 11...

पटना : बिहार में इन दिनों राजनीतिक 'खेलों' का पारा चढ़ा हुआ है। राज्यसभा का चुनाव खत्म हुआ तो राजनीतिक पार्टियां बिहार विधान परिषद...

BCCL में नौकरी को लेकर हुआ बवाल, JMS का उपवास सत्याग्रह;...

Jharkhand: BCCL के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को धनबाद...

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img