Giridhih : पांच अपराधी गिरफ्तार – गिरिडीह पुलिस ने एनएसपीएम आपराधिक गिरोह के पांच सदस्यों को असलहे के
साथ दबोच लिया। बुधवार को पपरवाटांड़ पुलिस कार्यालय में एसपी अमित रेणु
ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
बताया गया कि बगोदर एवं सीमावर्ती थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर
एन ० एस ० पी ० एम ० सुप्रिमो उमेश गिरि उर्फ उमेश पाण्डेय एवं उसके
गिरोह के सदस्यों द्वारा लगातार रंगदारी व लेवी की माँग को लेकर क्षेत्र में
फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
जिसके बाद का इनकीं गिरफ्तारी के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बगोदर – सरिया नौशाद आलम
के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम के सदस्यों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार छापामारी की जा रही थी।
पांच अपराधी गिरफ्तार – इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मुण्डरी परसिया जंगल में NSPM संगठन के अपराधकर्मी
कोई गंभीर घटना को अंजाम देने देने का योजना बना रहे है।

पांच अपराधी गिरफ्तार
इसी सूचना के बाद छापा मारते हुए खदेड़कर पाँच अपराधकर्मीयों को पकड़ा गया।
अन्य भागने में सफल रहे।बताया गया कि मौके से अमित तिवारी, राजेश कुमार महतो,
कृष्ना महतो,पिंटू कुमार महतो और प्रेम कुमार महतो गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि सभी पर आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है।
पांच अपराधी गिरफ्तार – एसपी ने बताया कि इनके पास से सात देसी कट्टा तीन पिस्तौल 23 जिंदा गोली,
दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किया गया है।
होमगार्ड जवान हत्या मामले में खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
Report : Md Chand
Highlights


