SCO की बैठक में भाग लेने विदेश मंत्री एस जयशंकर जा रहे हैं पाकिस्तान, आया ये रिएक्शन…

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आज मंगलवार को एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान दौरे पर जा रहे हैं। एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे जहां वे एससीओ की बैठक में भारत का पक्ष रखेंगे। एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरा को लेकर पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार ने ख़ुशी जताई है साथ ही भारत सरकार की तारीफ भी की।

हीना रब्बानी खार ने कहा कि हमने बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया था लेकिन वे खुद न आ कर विदेश मंत्री को भेज रहे हैं। हमें लग रहा था कि वे किसी नौकरशाह को भेज सकते हैं लेकिन मोदी सरकार ने नौकरशाह को न भेज कर विदेश मंत्री एस जयशंकर को भेजने का निर्णय ले कर एक स्मार्ट पहल की है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत के साथ संबंध सामान्य नहीं है। अभी स्थिति ऐसी है कि दोनों देशों में हमारे उच्चायुक्त भी नहीं है और इस अजीबोगरीब स्थिति में भारत के विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा अहम और स्मार्ट पहल है।

बता दें कि भारत की तरफ से किसी विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा करीब दस वर्षों बाद हो रहा है। हालांकि यह कोई द्विपक्षीय दौरा नहीं है। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का विदेश नीति पर बहुत ही गहरा पकड़ है और वे बहुत ही साफगोई के साथ पाकिस्तान समेत चीन को भी करारा जवाब देते आए हैं।

हालांकि एससीओ की बैठक में भारत पाकिस्तान के बीच के संबंध में कोई बदलाव नहीं होने के संकेत हैं बावजूद इसके पाकिस्तान की तरफ से कहा जा रहा है कि निश्चित रूप से दोनों देशों के बीच कुछ बदलाव आएँगे और यह एक बेहतर बदलाव होगा। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार ने भी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत करने और भारत पाकिस्तान के संबंध को लेकर उम्मीद जताई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- विधानसभा उपचुनाव में पूरी मजबूती के साथ चार सीटों पर NDA लड़ेगी चुनाव…

SCO SCO SCO SCO SCO

SCO

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img