Wednesday, August 13, 2025

Related Posts

Breaking : BJP में शामिल हुए RJD के पूर्व सांसद विश्व मोहन

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजद के पूर्व सांसद विश्व मोहन भाजपा में शामिल हुए। विश्व मोहन कुमार बिहार के सुपौल का बड़े नेता हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें बीजपी की सदस्यता दिलवाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद कुमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है, यही कारण है कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है वहीं राजद में एक परिवार का ही व्यक्ति शीर्ष पद पर बैठ सकता है। उन्होंने राजद को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि सत्ता के लिए लोग अपने सनातन धर्म तक का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब देश की जनता इनकी तुष्टिकरण की नीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जब से राजद सरकार में आई है तब से प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई, यही इस पार्टी की विरासत है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope 

https://22scope.com

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe