Begusarai के गंडक में नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे, 3 की मौत, एक की खोजबीन जारी

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बेगूसराय के बूढ़ी गंडक नदी में चार बच्चे नहाने गए थे जिसमें चारों बच्चे डूब गए। बताया जा रहा है कि तीन बच्चे की डूबने से मौत हो गई है जबकि चौथा बच्चे की खोजबीन जारी है।

घटना बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत के पानापुर पवड़ा ढाव घाट की है। के बूढी गंडक नदी में शुक्रवार को चार बच्चे डूब गए। जिसमें से तीन बच्चे की शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक बच्चे की पहचान पानापुर वार्ड-3 निवासी बबलू साह के पुत्र अमन कुमार (10 साल) एवं जगदीश साह के पुत्र राकेश कुमार (12 साल ) के रूप में हुई। जबकि तीसरे बच्चे की पहचान अर्जुन साह के पुत्र दीपांशु कुमार (10 साल) के रूप में हुई है। वहीं चौथे बच्चे की शव की खोजबीन गंडक नदी में लगातार जारी है। वहीं इस खबर से गांव में सन्नाट पसर गया लोग भागे-भागे नदी के पास पहुंच गए।

आपको बता दें कि घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी चारों बच्चे एक साथ पवडा ढाव घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में दोपहर में स्नान करने के लिए गए था। जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से सभी बच्चे डूबने लगे जिसमें तीन की मौत हो गई जबकि एख की खोजबीन जारी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ गंडक नदी के किनारे उमड़ पड़ी।

तीनों बच्चों की शव स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत बाद नदी से बाहर निकाला गया। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर‌ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, सीआई कमल किशोर वर्मा, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार और स्थानीय मुखिया दीपक कुमार चौथे बच्चे की शव को खोजबीन में जुटे हैं।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में रफ्तार का कहर, बुलेट सवार स्कूल से निकल रहे छात्र को कुचला, मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img