Pakur Crime News : अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Pakur: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाभोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की दो बाइक को भी बरामद किया है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र में की गयी है।

Pakur में बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

गिरफ्तार अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सभी सदस्य नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके के रहने वाले बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है।

वास्तु विहार एड 22Scope News

उन्होंने बताया कि ये सभी पाकुड़ के अलावा पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों पर बाइक चोरी किया करते थे और दूसरी जगहों पर बाइक को बेचा करते थे। इनके गिरोह में और कई लोग शामिल है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

Bokaro में अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश , Bermo में अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img