स्पेस से लेकर मानव शरीर तक, साइंस सिटी में जल्द मिलेगा अनोखा अनुभव

पटना : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के मुख्य विज्ञान दीर्घा में 47 प्रदर्श को स्थापित करने का कार्य चल रहा है। साथ ही सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी में भी प्रदर्शों को लगाने का कार्य प्रगति पर है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में साइंस सिटी में प्रदर्शों को स्थापित करने के कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई।

साइंस सिटी में कुल 5 गैलरियों का सिविल वर्क पूर्ण हो चुका है – सचिव कुमार रवि

साइंस सिटी में कुल पांच गैलरियों का सिविल वर्क पूर्ण हो चुका है। पांचों गैलरियों का कुल क्षेत्रफल लगभग सात हजार 725 वर्गमीटर है। इनमें 26 थीम पर आधारित 269 विज्ञान प्रदर्श स्थापित किए जा रहे हैं। बीए साइंटिस्ट्स गैलरी एवं बेसिक साइंस गैलरी का लोकार्पण हो चुका है। आम लोगों के भ्रमण के लिए दोनों गैलरियां खुल गई हैं। करीब छह महीने पहले पिछले सितंबर में इस साइंस सिटी का लोकार्पण किया गया था। इसमें अब तक लगभग एक लाख लोग भ्रमण कर चुके हैं। प्रथम गैलरी (बीए साइंटिस्ट्स गैलरी) में 12 प्रदर्श अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि, दूसरी गैलरी (बेसिक साइंस गैलरी) में 35 प्रदर्शों का अधिष्ठान हुआ है। बेसिक साइंस गैलरी में शेष 47 प्रदर्श लगाने के लिए प्रोटोटाइपिंग का कार्य हो गया है। ड्रॉइंग पर स्वीकृति मिलने के बाद अधिष्ठापन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

साइंस सिटी में बन रहा विज्ञान का अनोखा केंद्र

इस बैठक में सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी व बॉडी एंड माइंड गैलरी में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (NCSM) के स्तर से क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइनर्स (CMD) के माध्यम से तीनों गैलरी में 175 प्रदर्शों का अधिष्ठापन किया जा रहा है। सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी में 52 प्रदर्श, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी में 58 प्रदर्श तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी में 65 प्रदर्श लगाया जाना है। परिसर में एसटीपी, डब्ल्यूटीपी का कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है। प्रदर्श लगाने का काम चरणबद्ध तरीके से हो रहा और तीनों गैलरी में प्रदर्श लगाने में 213 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपए खर्च होंगे।

सचिव कुमार रवि ने कहा- बेसिक साइंस गैलरी में बचे प्रदर्श अधिष्ठापन के कार्य के साथ-साथ शेष तीन गैलरी में भी प्रदर्श अधिष्ठापन का कार्य किया जा रहा है

सचिव कुमार रवि ने बताया कि बेसिक साइंस गैलरी में बचे प्रदर्श अधिष्ठापन के कार्य के साथ-साथ शेष तीन गैलरी में भी प्रदर्श अधिष्ठापन का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्श इंस्टॉलेशन का कार्य तेज गति से चल रहा है ताकि साइंस सिटी को शीघ्र पूर्ण रूप से संचालित किया जा सके। गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग एवं स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।

बैठक के दौरान साइंस सिटी में सैदपुर की तरफ भी गेट खोलने को लेकर चर्चा की गई

इस समीक्षा बैठक के दौरान साइंस सिटी में सैदपुर की तरफ भी गेट खोलने को लेकर चर्चा की गई। इसे लेकर कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निदेश दिए गए। सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी के माध्यम से आगंतुकों को बदलते ग्रह, जनसंख्या, प्रदूषण, कृषि, हरित शहरीकरण और बदलते शहरों की गतिशीलता को समझने के साथ-साथ ऊर्जा के उपयोग और संरक्षण और टिकाऊ समाधानों की गतिशीलता के बारे में जानकारी मिलेगी। खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष आगंतुकों को प्राचीन काल से ब्रह्मांड के हिस्से की खोज करने और अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में नवीनतम विकास की खोज करने के लिए एक असाधारण यात्रा पर ले जाएगा। वहीं बॉडी एंड माइंड गैलरी के माध्यम से छोटे बच्चे और उनके परिवार अनोखे तरीके से मानव शरीर के बारे में दिलचस्प जानकारी ले पाएंगे।

यह भी पढ़े : कक्षा-1 में नामांकन के लिए 9 से 14 मार्च तक होगी ऑनलाइन लॉटरी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img