पटनाः ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पटना रेल पुलिस का पर्दाफाश किया है. पटना रेल एसपी अमर्तेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि गैंग के 9 चोर को गिरफ्तार किया गया है. गैंग का सरगना बांग्लादेश और बंगाल का है. यह पूरा गैंग साहेबगंज से ऑपरेट हो रहा था. पुलिस ने इस गैंग के पास से 56 चोरी की मोबाइल भी बरामद किया है.
मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश
रेल एसपी के मुताबिक इस गैंग में नाबालिग बच्चों को पहले ट्रेंड किया जाता था और फिर उनके जरिए रेल यात्रियों या स्टेशन के आसपास के इलाके में आने जाने वाले लोगों के जेब से मोबाइल की चोरी की जाती थी. फिर इसे अपने गैंग के बड़े सदस्यों को सौंप दिया जाता था. पटना रेल पुलिस इस गैंग के गिरफ्तार हुए सदस्यों के विरुद्ध क़ानूनी कारवाई करने में जुट गई है.
Highlights







