Gopalganj के सबेया एयरपोर्ट जल्द होगा चालू, शुरू हुआ बाउंड्री वॉल का निर्माण

गोपालगंज : गोपालगंज के हथुआ स्थित सबेया एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं जल्द शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की बिहार इकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कल यानी 20 जनवरी को जदयू सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने एयरपोर्ट के चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 473 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस एयरपोर्ट के विकास को लेकर केंद्र सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं।

सांसद डॉ. सुमन ने जानकारी दी कि सबेया एयरपोर्ट पहले ही घरेलू उड़ान योजना में शामिल किया जा चुका है। इस योजना के तहत एयरपोर्ट को आधुनिक बनाया जाएगा, और सिविल एविएशन मंत्रालय के तहत इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिसके बाद यहां से उड़ान सेवाएं शुरू हो सकेंगी।

यह भी देखें :

ऐतिहासिक महत्व का एयरपोर्ट

सांसद डॉ. सुमन ने बताया कि यह एयरपोर्ट दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1861 में एक एयरफील्ड के रूप में बनाया गया था। अब यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है और इसका कुल क्षेत्रफल 473 एकड़ है। एयरपोर्ट की चारदीवारी के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय ने चार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जिसमें से 3.63 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज पहुंचेंगे Kishanganj, 350 करोड़ की देंगे सौगात

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img