औरंगाबाद : जिले की पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पंचायत भवन और मोबाइल टावर उड़ानेवाला हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी ललित नारायण पांडेय ने दी.
दरअसल नक्सलियों के धड़-पकड़ के लिए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सीआरपीएफ 47 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान एवं सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. इस संयुक्त छापेमारी अभियान में एक हार्डकोर नक्सली पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.
जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ललित नारायण पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर के जुड़ाही नहर के पास से हार्डकोर नक्सली कमलेश सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज गया है. गिरफ्तार नक्सली मदनपुर थाना कांड संख्या 364/21 में वांछित अभियुक्त था. उसके ऊपर दक्षिण उमगा पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं मोबाइल टावर को आईईडी लगाकर उड़ाने का आरोप था.उन्होंने बताया कि इस अभियान में मदनपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक विजय सिंह मदनपुर थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं सीआरपीएफ बल तथा मदनपुर पुलिस के जवान शामिल थे.
रिपोर्ट : दीनानाथ
वाहन चेकिंग करने गये गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर बोलेरो चालक ने किया हमला
सीएनजी की कमी से जुझते ऑटो चालकों ने काटा बबाल, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला
हार्ड कोक कंपनियों में मजदूरों का पीएफ नहीं कटना शर्मनाक- अरुप चटर्जी
Big breaking-मुरी में ओवरहेड तार में खराबी के कारण आधा दर्जन ट्रेनें बाधित


