हार्डकोर नक्सली शुकर गंझु चेन्नई से गिरफ्तार

हजारीबागः पुलिस ने हार्डकोर नक्सली शुकर गंझु को चेन्नई से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. शुकर गंझु अपनी पहचान छुपाकर चेन्नई में रह रहा था.

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि हार्डकोर नक्सली शुकर गंझु को चेन्नई पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी किया गया. उसके बाद अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि शुकर गंझु चेन्नई में पहचान छुपा कर रह रहा है. प्राप्त सूचना पर ऑपरेशन चलाकर चेन्नई पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. आरोपी शुकर गंझु रीजनल कमांडर दीपक यादव उर्फ कारु यादव के दस्ते का सक्रिय सदस्य था. तीन नक्सली मुठभेड़ में शामिल था. इस पर अंगों, केरेडारी, बड़कागांव आदि थानों में मामले दर्ज है. शुकर गंझु की गिरफ्तारी कारु यादव दस्ते के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img