Hazaribagh Breaking : बड़ी सफलता, हजारीबाग से धराए दो कुख्यात नक्सली…

Hazaribagh Breaking : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में दो कुख्यात नक्सली गतिविधि संचालित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dumka Accident : शादी के चंद घंटो बाद ही हादसे ने ले ली जान, दुल्हन समेत दो की मौत कई घायल… 

Hazaribagh Breaking : नक्सली गिरोह को लगा बड़ा झटका

इस सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ और चरही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सिलियों में नूतन गंझु और उसका सहयोगी प्रेम गंझु शामिल है।

Hazaribagh Breaking : चरही थाना क्षेत्र का है मामला
Hazaribagh Breaking : चरही थाना क्षेत्र का है मामला

ये भी पढ़ें-  Giridih : बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान डूबा युवक, अब तक नहीं मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश… 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नक्सलियों पर विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जबरन वसूली, धमकी, पुलिस पर हमला और नक्सली संगठन को सहयोग देने जैसे आरोप शामिल हैं। गिरफ्तार नूतन गंझु लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जा रहा था, जबकि प्रेम गंझु उसका भरोसेमंद सहयोगी था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका

इस गिरफ्तारी से न सिर्फ इलाके में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क, शस्त्र ठिकानों और अन्य साथियों की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई को हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी पढ़ें- Breaking : मार डाला रे महंगाई! झारखंड में बढ़ गई बिजली के दाम… 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img