Hazaribagh News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प, हाथापाई में एक युवक की मौत

Hazaribagh News: Hazaribagh News: दो गुटों में हुई खूनी झड़प हाथापाई ,युवक की मौत – हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है. यहां एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मंडई खुर्द निवासी सूरज कुमार राणा के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि गांव में डीजे बजाकर रात्रि के समय कुछ युवक डांस कर रहे थे. इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे अन्य युवकों ने विशेष गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई. जिसमें कुछ लोग घायल हो गए.

दो गुटों में हुई खूनी झड़प – घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि इलाज के बाद लौटने के दौरान सूरज कुमार राणा पर धारदार हथियार से हमला किया गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में कुलदीप सोनी और छोटू गोप भी घायल हुए हैं. जिनका इलाज फिलहाल रांची के एक अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सूरज को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Hazaribagh News: सामने आई जेल प्रशासन की लापरवाही, जानें कैसे भागे तीनों कैदी

परिजन इंद्रपुरी चौक पर कर रहे विरोध प्रदर्शन

अगर फिलहाल अभी की स्थिति की बात की जाए तो आक्रोशित परिजन घटनास्थल यानी कि इंद्रपुरी चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आवागमन को भी बाधित कर दिया है विरोध प्रदर्शन में साइकिलों की संख्या में महिला पुरुष वहां मौजूद है और उनकी एक ही मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. लोह सिंगला थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Saffrn

Trending News

Ramgarh में हादसे के बाद भी सबक नहीं, सड़क पर भारी...

Ramgarh: Ramgarh जिले के अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क पर स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बीते कुछ दिन पूर्व हादसा होने के बाद माहौल...

राज्य के सभी 38 जिलों की ग्रामीण सड़कों पर 26,031 जेब्रा...

पटना : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के सुदृढ़ के उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों में अब तक...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर...

पटना : इस वक्त राजधानी पटना से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकारी...

बेगूसराय में बम धमाका, 2 दारोगा सहित 3 जवान घायल, सोना...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान देसी बम विस्फोट होने...

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में हुए ट्रेज़री घोटाले...

Jharkhand: झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की चर्चा अब तेज हो गई है और भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर है और अब भाजपा के तरफ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img