Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक ही परिवार के 2 बच्चों की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि जिन दो सगे भाईयों की मौत हुई उसी घर में उसके दादी का श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था।
ये भी पढ़ें- Ranchi : जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ी आमंत्रित
यह घटना ईचाक थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव की बताई जा रही है। बता दें कि विगत 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों का मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर गांव में मातम का लहर देखने को मिल रहा है।
10 दिन पहले ही हुई थी दादी की मौत
दरअसल पिछले 10 दिन पहले डाढा गांव की रहने वाली एक महिला शंकरी देवी आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। इस दौरान वह पेड़ से गिर गई। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान महिला का मौत हो गया।
ये भी पढ़ें- Breaking : दनुआ घाटी में पांच वाहनों के भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल…
हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार आज महिला का दशकर्म श्रद्धा कार्य चल रहा था। इसी दौरान मृत महिला के दो पोता आई राज और संगम कुमार गांव के ही राम सागर तालाब में नहाने गए थे इसी दौरान दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
10 दिनों के एक घर से उठे तीन शव
दोनों बच्चे आपस में सगे भाई है। इधर ग्रामीणों ने काफी प्रयास करने के बाद शव को तालाब से निकाला। वही दोनों सगे भाई के मौत की घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 10 दिनों के अंदर एक ही घर से 3 शव निकलने से पूरा गांव मातम में डूब गया है।







