जमशेदपुर : जुगसलाई सहित शहर के कई लोगों से भाड़े पर कार लेकर उसे बंधक रख लाखों रुपए वसूलने के आरोपी औरंगजेब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर 9 कार बरामद की गई है। जिसमें इनोवा, जेस्ट, 6 स्विफ्ट डिजायर एवं मारुति शामिल है। इस मामले में पुलिस और अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एम तमिलवानन ने बताया कि आरोपी लोगों को झांसा देकर कार भाड़े पर लेता था, इसके बाद कार गिरवी रख देता था, उसने लगभग 35 लोगों के साथ जालसाजी की थी।


