Howrah Bridge का आज रात होगा हेल्थ चेकअप, 5 घंटे बंद रहेगी आवाजाही

डिजीटल डेस्क : Howrah Bridge का आज रात होगा हेल्थ चेकअप, 5 घंटे बंद रहेगी आवाजाही। गंगा (हुगली या भागीरथी) नदी पूरबी छोर पर स्थित कोलकाता और उसके ठीक पश्चिम में स्थित Howrah को जोड़ने वाले विश्व प्रसिद्ध Howrah Bridge की आज रात को स्वास्थ्य जांच होनी है।

Howrah Bridge के इस हेल्थ चेकअप यानी ऑडिट के चलते Howrah Bridge पर वाहनों की आवाजाही शनिवार रात से रविवार सुबह तक कुल 5 घंटों के लिए बंद रखने का फैसला हुआ है। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने को कहा गया है।

वर्ष 1983 के बाद यानी 40 सालों में ये पहला मौका होगा जब Howrah Bridge के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

रात साढ़े 11 बजे शुरू होगा Howrah Bridge का हेल्थ चेकअप

हुगली (गंगा) नदी के ऊपर बना विश्व प्रसिद्ध Howrah Bridge (रवींद्र सेतु) स्वास्थ्य जांच के लिए पहली बार बंद शनिवार रात से रविवार तड़के बंद रहेगा। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, Howrah Bridge शनिवार रात 11.30 बजे से रविवार सुबह 4.30 बजे तक पूरी तरीके से बंद रहेगा।

मतलब कि इस दौरान इस ब्रिज से वाहनों की आवाजाही करीब 5 घंटों के लिए बंद रहेगी। बीते करीब 40 सालों में पहली बार Howrah Bridge को इस तरीके से 5 घंटों के लिए बंद किया जा रहा है।

Howrah Bridge
Howrah Bridge

विशेषज्ञों की टीम परखेगी कि Howrah Bridge कमजोर या क्षतिग्रस्त तो नहीं हुआ…

Howrah Bridge के हेल्थ की बारीकी से जांच के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट ने विशेषज्ञों की टीम की मदद ली है। इस जांच का मुख्य उद्देश्य इस बात की जांच करना है कि कहीं Howrah Bridge कमजोर या क्षतिग्रस्त तो नहीं हुआ है। उसी बात को ध्यान में रखते हुए इस सेतु का ऑडिट किया जाएगा।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (पूर्व में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) ही इस सेतु के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। इस ट्रस्ट ने अब अध्ययन करने के लिए रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (आरआइटीइएस) को काम पर रखा है। जो साल 1983 के बाद पहली बार इस ब्रिज का ऑडिट करेगी।

बता दें कि बीते मई 2023 में संबंधित अधिकारियों ने ब्रिज से भार कम करने के उद्देश्य से बिटुमिनस परत की झिल्ली को हटा दिया था। उसी उपाय की समीक्षा के क्रम में अगले स्वास्थ्य जांच के तौर पर यह हेल्थ चेकअप होना है। इसका उपयोग प्रभाव का विश्लेषण करने के साथ-साथ पुल की आंतरिक स्थिति की जांच करने के लिए किया जाएगा।

Howrah Bridge
Howrah Bridge

एकनजर में जानिए विश्व प्रसिद्धव Howrah Bridge की खूबियां…

Howrah Bridge यानी हुगली (गंगा) नदी पर बना ये कैंटिलीवर स्टील ब्रिज दो जिलों (कोलकाता और हावड़ा ) को आपस में जोड़ता है। इसी Howrah Bridge का निर्माण 26,500 टन उच्च तन्यता वाले स्टील मिश्र धातु का उपयोग करके किया गया था।

इस Howrah Bridge की कुल लंबाई 705 मीटर है और चौड़ाई 71 फीट है। Howrah Bridge के दोनों किनारों पर 15 फुट चौड़ाई के फुटपाथ हैं। एक आकलन के मुताबिक, Howrah Bridge से प्रतिदिन करीब 1,00,000 वाहन की आवाजाही होती है।

Howrah Bridge
Howrah Bridge

Howrah Bridge के हेल्थ चेकअप के दौरान सुचारू ट्रैफिक के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शनिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Howrah Bridge के ऑडिट के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने इस संबंध में कहा कि Howrah Bridge के बंद होने से मोटर चालकों को बंद मार्ग को संतुलित करने के लिए अन्य मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई। ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार कोलकाता की ओर जाने वाले वाहनों को आरबी सेतु-बर्न स्टैंडर्ड मोड़-फोरशोर रोड-काजीपाड़ा के माध्यम से विद्यासागर सेतु की ओर मोड़ दिया जाएगा। उसी के साथ दक्षिण और पश्चिम हावड़ा से उत्तर कोलकाता जाने वाले लोगों को हावड़ा ब्रिज से ना जाके निवेदिता सेतु (बाली ब्रिज) से एचआइटी ब्रिज-गोलाबारी पुलिस स्टेशन क्रासिंग-जीटी रोड या डाबसन रोड-जीटी रोड या सीएम ब्रिज-जीटी रोड के माध्यम से भी यात्रा कर पाएंगे।

Video thumbnail
PU की अध्यक्ष बनी ABVP की मैथिली से 22 स्कोप की खास बातचीत देखिए LIVE
00:00
Video thumbnail
Pakur में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | Jharkhand | 22Scope
01:02
Video thumbnail
झरिया, निरसा, बोकारो, गिरिडीह में कैसे मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, देखिए
06:41
Video thumbnail
जयराम, रागिनी सिंह समेत पहली बार विधायक बनकर सदन में पहुंचे कई विधायकों ने बताया कैसा रहा उनका अनुभव
01:36:12
Video thumbnail
निरसा विधानसभा क्षेत्र के सभी ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की | Jharkhand
01:47
Video thumbnail
मंईयां सम्मान राशि : जिनके खाते में नहीं गए थे, उनके खाते में भी जाने लगे 7500 सम्मान राशि
07:16
Video thumbnail
Gumla News : करोड़ों की लागत से बने जल मीनार बिना उपयोग किए ही हुआ जर्जर,ग्रामीणों में आक्रोश
06:49
Video thumbnail
Live : गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा, बधाई देने पहुंचेंगे सीएम नीतीश | Bihar | Eid al-Fitr
57:56
Video thumbnail
रांची के डोरंडा में मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, लोगों ने वक्फ बिल पर क्या कहा सुनिए
08:52
Video thumbnail
पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने बताया सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप प्रदर्शन के दौरान क्यों हुई भावुक
12:09