Home South Chotanagpur Ranchi तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार, बोले बाबूलाल मरांडी

तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार, बोले बाबूलाल मरांडी

0
तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार, बोले बाबूलाल मरांडी

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधा। वे आज कांके, पिठौरिया के बालू गांव पहुंचे तथा सरहुल जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली।

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान मरांडी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन मामले की लीपापोती कर सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी कान खोलकर सुन लें कि तुष्टिकरण की आड़ में आदिवासी समाज की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में इस तरह का दुस्साहस करने की कोई हिम्मत न कर सके।