हेमंत ने झारखंड को बनाया लूट का अड्डा : बाबूलाल मरांडी

रांची: सिल्ली में बाबूलाल मरांडी ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का  आह्वान किया है। संकल्प यात्रा के9वें चरण के दौरान सिल्ली के पतराहातु में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी गाँव ग़रीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबी को क़रीब से देखा है। माँ बहनों की कठिनाइयों को देखा है इसलिए प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने माँ बहनों को ध्यान में रखकर सबसे पहले इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण पैसे व शहर वालों के लिए किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से भेजे गये एक रुपया लाभूक तक पहुँचते पहुँचते 15 पैसा रह जाता है बाक़ी पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। किसानों के खाते में सीधे पैसे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। अनाजों की चोरी करवाने वाले मुख्यमंत्री को हटाना है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन राशन की व्यवस्था से लाभूक पूरे देश में कहीं भी राशन उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबाँट कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है।

जबकि कांग्रेस शासन में शहर वालों को ही मिलता था। आज गाँव गाँव तक गैस पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का कार्य मोदी जी किया है।

दुनिया के किसी देश में ऐसी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां नारियों कि पूजा होती है वहाँ भगवान विराजते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है।

ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। हमलोगों को मोदी जी की चिंता करना है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा है 2024 में भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। गाँव गाँव में राँची दिल्ली की तरह व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन कांग्रेस के गोद में बैठकर झारखंड आंदोलन करते रहे किंतु कांग्रेस ने अलग राज्य के सपने को साकार नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने अलग राज्य झारखंड की सौग़ात दी। साथ ही गाँव गाँव तक सड़क नदी नालियों पर पुल पुलिया बनाने व गाँव गाँव तक बिजली की व्यवस्था दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बने पुल पुलिया और सड़कों का रिपेयरिंग भी हेमंत सरकार नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में शुरू हुए विकास कार्यों और योजनाओं को हेमंत सोरेन ने बंद करवा दिया। हेमंत ने कहा था रोज़गार नहीं तो भत्ता किंतु रोज़गार के वादे भूल गए।

उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है जबकि आम जनता ख़ौफ़ के साए में जीने को मजबूर हैं।

प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या और दुष्कर्म की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है।

राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले छः महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा माँगने के बावजूद नहीं मिलना सरकार के नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई होना ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि मामले में जाँच नहीं हुआ तो भाजपा सरकार बनने पर जाँच कराएगी और ज़िम्मेवार व्यक्ति के ख़िलाफ़ करवाई होगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बालू, कोयला, पत्थर, ज़मीन लूटने वाले, भ्रष्ट अधिकारियों, दलालों, बिचौलियों को सुरक्षा मुहैया करवा रही है जबकि व्यापारियों की हत्या हो रही है। व्यापारी मारे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करण भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं हो रही है। हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगे हैं। ईडी ने दर्जनों बार भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आइआर को लिखा किंतु हेमंत ने फ़ाइल को दबा रखा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। लुटेरों को सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के कार्रवाई पर हेमंत सोरेन आदिवासी कार्ड खेलते हैं जबकि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, छवि रंजन कोई आदिवासी नहीं हैं। श्री सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए आदिवासी कार्ड खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते लड़ते ख़ुद महाजन हो गये। संथाल से लेकर राँची तक सबसे ज़्यादा ज़मीन सोरेन परिवार का ही है। यह ज़मीन आदिवासी समाज से ही लूटकर सोरेन परिवार ने रखा है। उन्होंने कहा कि जो परिवार और पैसे के लिये रणनीति करते हैं उनसे झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता है।

हेमंत सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ खड़ी है। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जब से कहा है न खाएँगे न खाने देंगे इससे विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जो गाँव ग़रीब किसान, महिला की चिंता करते हैं हमे उनकी चिंता करना है। हम सब को संकल्प लेकर जाना है फिर से 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img