जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने जमशेदपुर परिसदन में प्रेस-वार्ता को संबोधित किया. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने झारखंड की गठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप लगाया.
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा की झारखंड सरकार अपने निजी स्वार्थ के लिए राज्य की जनता को ठगने का काम कर रही है. यह सरकार अवैध तरीके से कार्य कर रही है और सरकार अपना खजाना भरने में लगी है.
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जिस तरह से काम कर रहे हैं उससे न तो केंद्र की सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और न ही झारखण्ड की जनता को फायदा होगा. सरकार अपना निजी स्वार्थ साधने में लगी है.
रिपोर्ट : लाला ज़बीन


