रांची: विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित किया.
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सदन को में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित गठबंधन के तमाम सदस्य हेमंत सोरेन कमी महसूस कर रहे है.
आगे कहा कि केंद्र सरकार वन अधिकार कानून में संशोधन करने जा रही है, जिसका हमलोगों ने विरोध किया है.
केंद्र को इसको लेकर पत्र भी लिखा है.केंद्र सरकार ग्राम सभा को भी खत्म करने का प्रयास कर रही है. राज्य की इस दशा का जिम्मेवार भाजपा ही है.
यह लोग केवल अदिवासी मूलवासी के विकास की बात करते है. जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता है.कोयलांचल को लेकर भी एक संशोधन का बिल लाया है. केंद्र सरकार कोयलांच से रैयतों का अधिकार खत्म करने जा रही है. केंद्र सरकार कोलांचल में लीज को लेकर नया नीति लाने जा रही है, जो रैयतों के लिए ठीक नहीं है.




