हेमंत सोरेन का बड़ा एलान: झामुमो और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे 70 सीटें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मीडिया के सामने इंडिया गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फार्मूला पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन के तहत झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि बाकी सीटें अन्य सहयोगी दलों को दी जाएंगी।

सोरेन ने कहा, “हम लोग इस चुनाव को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू का ध्यान रख रहे हैं। यह निर्णय लिया गया है कि हम सभी मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।” उन्होंने आगे बताया कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, जबकि अन्य सीटों का बंटवारा सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

अभी तक की चर्चा में यह भी बताया गया कि आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी भी गठबंधन में शामिल हैं। सोरेन ने यह संकेत दिया कि आगामी बैठकों में और स्पष्टता आएगी कि कौन से दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने अंत में मीडिया को आश्वस्त किया कि सभी अपडेट्स समय-समय पर साझा किए जाएंगे और भविष्य में संवाद का अवसर बढ़ाने की बात भी कही।

 

Saffrn

Trending News

अंतिम चरण में 26 जिलों के 51 केंद्रों पर नेत्र जांच...

पटना : बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का तीसरा और अंतिम चरण सोमवार...

Jharkhand में सैंकड़ों सहायक आचार्यों की होगी नियुक्ति, इस दिन मिलेगा...

Jharkhand: Jharkhand के सरकारी स्कूलों में अब सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।...

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img