सड़क किनारे खड़ी BUS में हाइवा ने मारी टक्कर, करीब एक दर्जन यात्री जख्मी

खगड़िया: खगड़िया में एक सड़क हादसा में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा के समीप एनएच 31 की है। बताया जा रहा है कि बस सड़क किनारे सवारी को उतारने और चढाने के लिए रुकी थी तभी पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी बस में एक तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- PM के रोड शो पर दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा बयान, कहा ‘कर्णाटक की तरह ही मिलेगा परिणाम’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BUS BUS

BUS

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...