पटना पहुंचे हिमंता शर्मा, कहा- भारत के हिंदुत्व को कमजोर करना विपक्ष का असली मकसद

पटना पहुंचे हिमंता शर्मा, कहा- भारत के हिंदुत्व को कमजोर करना विपक्ष का असली मकसद

पटना : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिमंता बिस्वा शर्मा का जोरदार स्वागत किया, साथ ही फूलों की वर्षा हुई। इस दौरान हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा मैं एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं, हमारे कार्यकर्ताओं से मिलकर बहुत खुशी हुआ अच्छा लगा।

वहीं विपक्ष के द्वारा लगातार सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिए जाने पर हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि पूरा विपक्ष का जो एलाइंस हुआ है इसका असली मकसद है। भारत के हिंदुत्व को कमजोर करना और सनातन के खिलाफ काम करना है। पूरे विपक्ष का मकसद ही है हमारे सभ्यता और संस्कृति को बर्बाद कर देना। इसीलिए अगला जो लोकसभा चुनाव होगा यह सिविलाइजेशन का फाइट होगा और हमारे भारत के लोग सनातन को सुरक्षित रखेगा।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img