बगहा में होली मिलन समारोह का आयोजन

बगहा : खबर बगहा से है जहां होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की मुबारक बाद दी। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात रंजन सिंह पूर्व विधायक ने की तो वही मंच का संचालन दयाशंकर सिंह ने किया। इस कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष भाजपा विजय कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। आपको बताते चले कि अभी लोकसभा का चुनाव नजदीक है जिसके मद्देनजर होली मिलन समारोह में एनडीए का भरपूर समर्थन कर पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई दिलाकर सांसद भवन भेजने तक की भी बाते हुई।

होली मिलन समारोह के दौरान जेडीयू नेता राकेश सिंह ने कहा कि होली पर्व पर हम सभी आपसी बैर, ऊंच-नीच, जाति-धर्म को भूलकर एक दूसरे के साथ होली मनाते हैं। यही हमारे देश की खूबसूरती है। हमें होली में इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। समाज में हर त्योहार का अपना महत्व होता है। इनमें होली सबसे खास है क्योंकि इस में समाज का हर वर्ग रंग में सराबोर होकर उत्साह से भरा दिखता है। रंगों के इस त्योहार में किसी का भेदभाव नहीं होना चाहिए, तभी होली के रंग का उत्साह समाज को खुशहाल बना सकता है। होली में रंग खेलने के अलावा दूसरा सब से बड़ा महत्व होता है कि इसमें एक दूसरे से मिलने के लिए होली मिलन का आयोजन होता है।

वैसे तो यह आयोजन अलग अलग तरह से लोग करते हैं, अच्छी बात यह है कि ज्यादातर लोग बिना किसी भेदभाव के होली मिलन में एक दूसरे से मिलते हैं। होली मिलन एक तरह से समाज को एकजुट रहने का संदेश देता है। जरूरत इस बात की है कि होली मिलन में सामाजिकता को और बढ़ावा दिया जाए। अभी हर वर्ग अपने अपने होली मिलन के समारोह आयोजित करता है। अगर ये खास वर्ग के लिए न होकर सभी के लिए हों तो इन की उपयोगिता बढ़ सकती है।

आज जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव व गैरबराबरी का दर्जा देने की बहुत घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में अगर होली मिलन के बहाने सभी लोग जाति व धर्म के भेदभाव को छोड़ कर होली मिलन समारोह में हिस्सा लें तो भेदभाव कम होगा। सही माने में हर त्योहार का यही उद्देश्य होता है। होली की खासीयत है कि रंग लगा कर, भेदभाव मिटा कर आपस में गले लगने का संदेश दिया जाए। होली के अलावा बाकी त्योहार ऐसे हैं जिन में लोग अपने नाते रिश्तेदारों या सगे संबंधियों के साथ ही मौजमस्ती करना पसंद करते हैं।

आज के इस कार्यक्रम में एमएलसी सह जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी, बाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह, पूर्व सांसद कैलाश बैठा, शंभू कुशवाहा प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष दीपक कुमार मालाकार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगाबिशुन काजी, जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा भाजपा नेतागण सुजीत चौरसिया, सतीश कुमार वर्मा, नागेंद्र सहनी, अमरेश श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, अमित कुमार पांडे, दुर्गेश कुमार, जदयू नेता राकेश सिंह, अशोक कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि बबुआ जी सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, उमाशंकर पटेल, प्रेम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दूधनाथ कुशवाहा, सिंगलदीप गद्दी, रविंद्र पटेल, मुरारी चौधरी, जुगनू आलम, जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर बिन्द, प्रेमशीला गुप्ता, जितेंद्र कुशवाहा, दीपक सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह, मनीष कुमार, अम्बिका कुशवाहा, अशोक पटेल, सुरेन्द्र बैठा, मो. निजामुद्दीन, इज़हार सिद्दीकी, अखिलेश कुमार साह, सत्येंद्र, निवेदिता मिश्रा, शसंती देवी द्वय, लक्ष्मीना देवी, माला देवी, अन्नू सोनी, छोटा चौबे, सपन सिकदर और महेंद्र गोंड आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बगहा को स्थाई बस स्टेंड मिले इसके लिए BJP MLA ने सदन में उठाई आवाज 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

अंतिम चरण में 26 जिलों के 51 केंद्रों पर नेत्र जांच...

पटना : बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का तीसरा और अंतिम चरण सोमवार...

Jharkhand में सैंकड़ों सहायक आचार्यों की होगी नियुक्ति, इस दिन मिलेगा...

Jharkhand: Jharkhand के सरकारी स्कूलों में अब सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।...

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img