250 वर्षो से नहीं मनाई जाती होली, रंग लगाते ही आता है बड़ा संकट

मुंगेर : जिले भर में 15 मार्च को होली का पर्व मनाई जाएगी। इसको लेकर जिलेवासियों के अंदर फगुआ का रंग अभी से चढ़ने लगा है। हालांकि मुंगेर जिले में एक ऐसा भी गांव है, जहां पिछले 250 वर्षों से होली नहीं खेली जा रही है। इस गांव में यदि कोई होली मनाना भी चाहता है, तो अनहोनी हो जाती है। यह गांव मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड स्थित सजुआ पंचायत का है। जिसका नाम सती स्थान है। होली नहीं मानाने के पीछे जो कारण पता चला है, वह हैरान करने वाला है।

250 वर्ष पूर्व इस गांव में कुछ दांगी समाज के लोग रहते थे

इस गांव के बुजुर्गों से बात करने पर पता चला कि लगभग 250 वर्ष पूर्व इस गांव में कुछ दांगी समाज के लोग रहते थे। जहां उस वक्त होली के दौरान एक महिला के पति की मृत्यु हो गई थी और जैसे उस व्यक्ति की अर्थी उठी और गांव के उस स्थान तक आते-आते महिला ने भी प्राण त्याग का ठान लिया। महिला इतनी दैविक शक्ति वाली थी कि उसके शरीर में स्वयं अग्नि ने उत्पन्न ले लिया। प्राण त्याग के अंतिम समय पर महिला ने गांव वालों को दो बातें कही। जिसमें पहली कि इस गांव में अब कभी होली नहीं मनाई जाएगी। दूसरी अपनी पुत्री के बारे में कहा कि कोई जूठे बर्तन या किसी प्रकार के गलत काम नहीं कराएंगे। लेकिन उस महिला के मरने के कुछ ही दिन बाद उसकी पुत्री से लोग झूठे बर्तन और काम करवाने लगे। यह देख महिला ने उत्पन्न लिया और उसे भी अपने साथ अग्नि में समा ले गई। जहां दोनों मां-बेटी की समाधि आज भी मौजूद है। उसी स्थान को सती स्थान मंदिर के नाम से लोग जानते हैं जो काफी शक्तिशाली भी है।

यह भी देखें :

होली मनाने की कोशिश करने वालों के घर हो जाती है बड़ी दुर्घटना

गांव की बुजुर्ग महिला और ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें याद भी नहीं है कि इस गांव में कभी होली मनाई गई थी। हमारे पूर्वजों ने भी बताया कि कभी इस गांव में होली नहीं मनाई गई है। हालांकि कुछ साल पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने होली के दिन मालपुआ और पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में जैसे ही तेल डालकर उसमें पुआ छानने के लिए मैदा डाला ही था कि कढ़ाई से तेल का इतना जबरदस्त छिड़काव हुआ कि घर के छप्पर में आग लग गई। उसी व्यक्ति के घर का छप्पर पूरी तरह जल गया। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति उस दिन होली मनाना चाहता है। उसके साथ बहुत बड़ी दुर्घटना होती है। इस गांव की बेटी दूसरे घर जाती है, तो वहां वह होली मना सकती है। इस गांव का कोई बेटा चाहे वह दिल्ली में ही क्यों न रहता हो वह होली के दिन किसी भी प्रकार का उत्सव नहीं मना सकता है। अन्य दिनों की तरह हीं लोग होली के दिन भी साधारण भोजन बनाते और खाते हैं।

इस गांव के लोग वैशाख में मनाते हैं होली 

गांव के लोग से पूछे जाने पर बताया कि हम लोग वैशाख के समय विशुआ के दिन पुआ और पकवान बनाते है और होली खेलते है।

यह भी पढ़े : अश्लील गाने पर छात्र-छात्राओं का डांस करने का Video Viral

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img