Patna-Gaya NH पर Honey Bee Attack : मधुमक्खियों के हमले में युवक की मौत, 20 घायल

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मधुमक्खियों के हमले में एक युवक की मौत और कई घायल. पेड़ का छत्ता गिरने के बाद हुई घटना से इलाके में दहशत।


Patna-Gaya NH पर Honey Bee Attack पटना: धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब मसौढ़ी बरनी मार्ग और पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग घायल हुए। घायलों का इलाज आसपास के अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर बड़े पेड़ों पर लंबे समय से मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। शाम के समय आई तेज हवा के कारण एक पेड़ की मोटी शाखा टूटकर नीचे गिर पड़ी। इसके साथ ही मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता जमीन पर बिखर गया और अचानक गुस्से में आए मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों को निशाना बना लिया।


Key Highlights

  • धनरूआ थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत

  • घटना में 15 से 20 लोग घायल, कई को प्राथमिक उपचार

  • तेज हवा में पेड़ की टहनी टूटने से मधुमक्खियों का छत्ता गिरा

  • मृतक की पहचान रामपुर निवासी रजनीश कुमार के रूप में हुई

  • मौके पर अफरा-तफरी, राहगीरों में दहशत का माहौल


Patna-Gaya NH पर Honey Bee Attack : बाइक सवार की दर्दनाक मौत

हमले के दौरान रामपुर गांव निवासी जुगेश्वर सिंह के पुत्र रजनीश कुमार (33 वर्ष) बाइक से उसी रास्ते से गुजर रहे थे। मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। दर्द से तड़पते हुए रजनीश बाइक चलाते हुए बरनी की ओर बढ़े, लेकिन कुछ ही दूरी पर वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत पास स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Patna-Gaya NH पर Honey Bee Attack : घटना के बाद दहशत

हमले के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई लोग दौड़कर दुकानों, वाहनों और घरों में शरण लेने लगे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग के आसपास बने मधुमक्खियों के बड़े छत्तों को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img