अपनी पत्नी की जलाकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, 5 साल से था फरार

गया : गया पुलिस ने पत्नी की जलाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसटीएफ और गया पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है। आरोपी पति राहुल शर्मा उर्फ विकास पांच वर्षों से फरार चल रहा था। वहीं इस मामले में पूर्व में भी कई आरोपी ने सरेंडर किया था और कई आरोपों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वहीं मुख्य आरोपी राहुल शर्मा और विकास फरार चल रहा था। मामला गया जिले के मऊ थाना क्षेत्र का है। जहां बीते 2019 में घर में ही अपनी पत्नी को जलाकर हत्या कर दिया गया था। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारतीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: