ICC Champians Trophy Final : बस कोहली आज ये ट्रॉफी दिला दे, चैंपियन बनने के लिए चाहिए 252 रन

ICC Champians Trophy Final

Desk : बस कोहली आज ये ट्रॉफी दिला दे..आज देश की निगाहें किंग कोहली पर बनी रहेगी जब भारतीय टीम 252 रनों का पीछा कर रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 50 ओवरों में सिर्फ 251 रन बनाए। भारत को चैंपियन बनने के लिए 252 रनों की जरुरत है।

रीूब 1 22Scope News

भारतीय टीम ने अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर आज फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 251 रनों पर रोक दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए इसके लिए उन्होंने 101 गेंदें खेली। वहीं अंतिम के ओवरो में माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

ICC Champians Trophy Final : कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी

पाी 1 22Scope News

आज भारतीय गेंदबाजों ने आज शानदार गेंदबाजी की। टीम को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। उसके बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चतुराई भरी गेंदबाजी करते हुए रचिन रविन्द्र और सबसे अहम केन विलियम्सन का विकेट लेकर उसकी कमर ही तोड़ दी। इस घाव से न्यूजीलैंड अंत तक नहीं उबर पाया और अंत में 251 रन ही बना सकी।

रीूग 22Scope News

भारतीय गेंदबाजों ने खासकर स्पिनरों ने आज कसी हुई गेंदबाजी की। स्पिनरों ने 11 से 41 ओवरों के बीच रन पर अंकुश लगाए और एक के बाद एक विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। भारतीय गेंदबाजो में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए वहीं जडेजा ने एक विकेट लिया।

 

 

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...