मोदी है तो मुमकिन है को PM ने कर के दिखाया – BJP

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम को भव्य मंदिर में स्थापित कर धर्म को स्थापित किया गया और 23 जनवरी को गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर गरीबों को सम्मान दिया गया। यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का तरीका है। भाजपा के लिए 24 जनवरी को आरक्षित मिलर हाई स्कूल मैदान पर जदयू द्वारा कब्जा किए जाने के बाद भाजपा ने आज कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन वीरचंद पटेल मार्ग पर किया।

इस समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने जदयू और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कर्पूरी के नाम पर नकली समाजवाद को दिखाया जा रहा है। आज भ्रष्टाचारी, दुराचारी, अत्याचारी, वंशवादी एक गठजोड़ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक स्वतंत्र पार्टी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमलोगों ने मिलर हाई स्कूल के मैदान को आरक्षित करवाया जिस पर जदयू ने जबरदस्ती कब्जा कर हमे सड़क पर आने को मजबूर कर दिया और आज इस कड़ाके की ठंड में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर बैठे और खड़े है, यह दर्शाता है कि भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करने को आतुर हैं।

उन्होंने आज जदयू ने भाजपा कार्यालय के सामने गेट बनाया लेकिन भाजपा ने इसे छुआ तक नहीं, यह है भाजपा के सम्मान देने का तरीका। भाजपा सड़क पर संघर्ष करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2019 को भाजपा के साथ जदयू को 19 सीटें मिल गई थी, जबकि राजद को एक भी सीट नहीं मिली। लेकिन अगले चुनाव में जनता यह गलती नहीं करेगी और दोनों का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि जनसंघ ने समर्थन देकर गुदड़ी के लाल कर्पूरी ठाकुर को 1970 में सीएम बनाया। जब 1977 में पिछड़ों को सम्मान देने की बात आई तो कैलाश पति मिश्र समर्थन दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजद 1990 से लेकर 2005 तक सत्ता में रही लेकिन आरक्षण पत्नी, पुत्र और पुत्रियों तक सीमित रहा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ चाय बेचने वाला गद्दी पर बैठा है और गरीबों की चिंता कर रहा है। आज देश में मोदी जी गारंटी चल रही हैं। उन्होंने समस्तीपुर के राम जानकी अस्पताल की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें भी केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए दिए है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के एक बयान ‘जो कमाएगा वही खाएगा, जो लूटेगा उसे जाना पड़ेगा ‘ को उद्धृत करते हुए कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी पर यह भरोसा देता हूं कि भाजपा अब किसी को कंधे पर बैठकर बिहार में सीएम नहीं बनाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और 2024 और 2025 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज राजद और जदयू कार्यालय जाईएगा जमीन, बालू और शराब माफिया मिलेंगे। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो माफिया या तो नेपाल भाग जाएंगे या गया में उनका पिंडदान किया जाएगा। चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि आज नीतीश जी के मंत्रिमंडल में 16 ऐसे मंत्री हैं जिन पर अपराधिक मामला दर्ज है।

इस समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्पूरी जी ने सादगी, सरलता, सुलभता से समाजवाद के असली चेहरा को दिखाया। उन्होंने कहा कि संख्या बल के नाम पर आज डंका बजाना चाह रहे है लेकिन कर्पूरी ने सादगी, सरलता, सुलभता से समाज के सभी लोगों में अपनी जगह बनाई। इस मौके पर विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी ने कहा कि आज देश में लोग जान गए हैं कि मोदी का तो मुमकिन है। आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह, प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, राजेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, एमएलसी जीवन कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, केदार गुप्ता, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रवीन राय पटेल,प्रदेश ओबीसी मोर्चा बलराम मंडल , ओबीसी मोर्चा के महामंत्री साहेब शाह, अभिषेक यादव, जेपी चंद्रवंशी, बिट्टू सोनी, भूपेंद्र यादव और शिव कुमार सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह का संचालन कार्यक्रम के संयोजक एमएलसी प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img