प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने अपने सिर में मारी गोली

बेगूसराय: प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर के पास गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है। बताया जाता है कि चांद पूरा गांव निवासी परमानंद महतो का 22 वर्षीय पुत्र साजन कुमार गांव की ही ज्योति कुमारी से पिछले 4 वर्षों से प्रेम करता था‌। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। मृतक के पिता ने बताया कि 4 साल से युवक लड़की और उसकी मां के बातों में रहता था और अपनी कमाई उसी को देता था। गुरुवार की दोपहर अचानक साजन कुमार ने उसके घर के पास गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि साजन कुमार ज्योति से शादी करना चाहता था और शादी की बात करने गया था जहां ज्योति ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद साजन ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

रिपोर्ट-सुमित

प्रेमी बदलने पर दे दना दन…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!