रूखे और बेजान बालों से है परेशान तो अपनाएं ये टिप्स……

आजकल की खराब लाइफस्टाइल में कई हेयर प्रॉब्लम्स से लोग जूझते हैं। कोई रूखे और बेजान बालों से परेशान है तो किसी के गिरते बाल चिंता का विषय हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्तमान समय में बालों के पोषण पर कोई ध्यान ही नहीं देता और नैचुरल रिसोर्सेस की जगह सिर्फ केमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग करते हैं। इस वजह से हेयर प्रॉब्लम्स उत्पन्न होते हैं, इन्हीं परेशानियों में से एक है दो मुंहे बाल। जानें इसकी वजह और छुटकारा पाने के उपाय…..

hair 1 22Scope News

दो मुंहे बाल होने के कारण

स्प्लिट एंड्स यानी कि दो मुंहे बाल डैमेज्ड, ड्राय और ब्रिटल हेयर का संकेत होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि केमिकल प्रोडक्ट के अधिक इस्तेमाल और आनुवांशिक कारणों से हेयर शाफ्ट में स्प्लिटिंग आ जाती है।इसके अलावा, मौसम में बदलाव, बालों पर हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल, हेयर स्ट्रेटनिंग और कर्ल करने वाले रॉड यूज करने से दो मुंहे बालों की परेशानी बढ़ती है। इसके अलावा  बालों पर गर्म पानी डालना, उलझे बालों को जबरदस्ती कंघी करना और सोते वक्त बालों को जोर से बांधना भी स्प्लिट एंड्स के कारण बनते हैं।

दो मुंहे बालों से बचने के घरेलू उपाय

 हेयर एक्सपर्ट्स के मुताबिक दो मुंहे बालों की परेशानी दूर करने के लिए लोग साबुदाना और केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। साबुदाना अमीनो एसिड्स और कार्टीनॉयड्स से भरपूर होता है जो बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो बालों को डैमेज होने से रोकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ, केले में नैचुरल ऑयल पाए जाते हैं जो बालों को पोषण और हाइड्रेशन प्रदान करते हैं।

किन चीजों की होगी जरूरत 


एक कप साबुदाना स्टार्च
एक चम्मच बादाम का तेल
एक केला
एक चम्मच शहद

हेयर मास्क बनाने की विधि

 एक कप पानी में साबुदाने को रात भर भिगोने के लिए छोड़ें। सुबह उसे 2 कप पानी में डालकर उबालें और स्टार्च निकाल लें। एक दूसरे कटोरे में केला काटकर रखें और बादाम का तेल मिलाएं। फिर इस मिश्रण में शहद और साबुदाना डालकर कंसिसटेंसी मेंटेन करें। सभी इंग्रिडिएंट्स को ब्लेंड कर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।

Saffrn

Trending News

अंतिम चरण में 26 जिलों के 51 केंद्रों पर नेत्र जांच...

पटना : बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का तीसरा और अंतिम चरण सोमवार...

Jharkhand में सैंकड़ों सहायक आचार्यों की होगी नियुक्ति, इस दिन मिलेगा...

Jharkhand: Jharkhand के सरकारी स्कूलों में अब सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।...

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img