पटना में भी कोलकाता का असर, हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, OPD बंद

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज यानी 13 अगस्त को सभी अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। दरअसल, ये सेवाएं कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के सेमिनार हाल में सेकेंड ईयर की पीजी छात्रा की रेप के बाद हत्या के विरोध में बंद रहेंगी। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। अस्पताल से मरीज वापस लौट रहे हैं।

घटना के विरोध में बिहार के पीएमसीएच, एनएमसीएच और आइजीआइएमएस में जूनियर, रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ सीनियर डॉक्टरों ने भी प्रोटेस्ट किया और ओपीडी सेवा को बंद करा दिया गया। बता दें कि डॉक्टर कुमार शशिकांत ने कहा कि जबतक सरकार हम लोगों की बात नहीं सुनती और कैंपस के अंदर सुरक्षा व्यवस्था नहीं करती तबतक हमलोग ओपीडी सेवा बाधित कर कर रखेंगे लेकिन इमरजेंसी सेवा पूरी तरीके से शुरू रहेगा। पटना मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन कलकत्ता में मेडिकल छात्रा के साथ हुए अमानवीय , कुकृत एवं असहनीय घटना की निंदा करता है। साथ ही साथ जेडीए पटना मेडिकल कॉलेज के उचित मांग का पूर्णत: समर्थन करता है।

PMCH Hospial 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : कोलकाता निर्भया कांड पर हाईकोर्ट सख्त, ममता सरकार को लताड़ा, कहा – कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष को 3 बजे तक छुट्टी पर भेजें और कांड की केस डायरी मांगी

यह भी देखें : 

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img