दिल्ली में भी दुमका जैसी वारदात, सनकी आशिक ने बीच सड़क पर छात्रा को मारी गोली

मुख्य आरोपी अमानत अली गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दुमका की बेटी अंकिता जैसी वारदात देखने को मिली.

एक सनकी आशिक ने बीच सड़क पर छात्रा को गोली मार दी. घटना दिल्ली के संगम विहार इलाके की है.

यहां बीते 25 अगस्त को 11 क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की एक नाबालिग को

इलाके के ही 2 लड़कों ने बीच सड़क पर सरेआम गोली मार दी.

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बेटी से की दोस्ती- पिता

लड़की के पिता का आरोप है कि मुख्य आरोपी उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर ही रहता था

और पिछले कई दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था.

पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर

एक हिंदू लड़के के नाम से आईडी भी बनाई थी और बेटी से दोस्ती भी की थी,

लेकिन जब बेटी को मुख्य आरोपी का असली नाम पता चला तो उसने उससे दोस्ती तोड़ दी थी.

लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने लड़की का पीछा करना नहीं छोड़ा.

पुलिस ने अमानत अली को किया गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में बॉबी और पवन नाम के आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

इन्होंने ही अपने दोस्त अरमान अली के कहने पर लड़की को गोली मारी थी.

लड़की के कंधे पर गोली लगी थी. फिलहाल पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुकी है.

दिल्ली में भी दुमका जैसी वारदात: एक महीने पहले भी पुलिस में की थी शिकायत- पिता

पिता का आरोप है कि लगभग एक महीना पहले भी आरोपी और उसके दोस्तों ने

पीड़िता के घर की खिड़की का शीशा पत्थर मार कर तोड़ दिया था.

जिसकी शिकायत इलाके के बीट हवलदार को की गई थी.

लेकिन पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया और इसी लापरवाही का नतीजा है कि

एक महीने बाद आरोपी ने उनकी बेटी को गोली मार दी.

दिल्ली में भी दुमका जैसी वारदात: स्कूल से वापस लौटते समय लड़की को मारी थी गोली

घटना के बारे में पिता ने बताया कि 16 साल की नाबालिग कक्षा 11 में पढ़ती है.

वो अपनी मां और छोटे भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल से वापस आ रही थी. उसी समय घर से महज 150 मीटर की दूरी पर मुख्य आरोपी के 2 दोस्तों ने उनकी बेटी को पीछे से कंधे के नीचे गोली मार दी थी जिसके बाद लड़की खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी. आनन फानन में उसे पास के ही बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 2 दिन पहले ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है. अभी पीड़िता खतरे से बाहर है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

हिंदू लड़के से किया प्यार तो भाई ने पुलिस के सामने बहन को मारी गोली

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...