हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से बस मलबे में दबी, अब तक 15 लोगों की मौत

204
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से बस मलबे में दबी
Advertisment

Desk. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर बड़ा हादसा हो गया। बल्लू ब्रिज के पास भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के चलते एक निजी बस मलबे के नीचे दब गई। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Advertisment

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे।

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिलासपुर ज़िला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की ख़बर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है।”

आगे उन्होंने लिखा, “इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूँ।”

अंत में उन्होंने लिखा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूँ।”

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates