पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम युवक को गोलियों से भूना

पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे किया बरामद

पटना सिटी : इन दिनों राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद है. आए दिन लूट, हत्या, छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते हैं. वहीं पुलिस क्राइम को रोकने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. ताजा मामला पटना सिटी के पास मंगल तालाब की है, जहां अपराधियों ने सरेआम एक युवक को गोलियों से भून दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस ने कारतूस के खोखे को बरामद किया है.

युवक का नाम अभिषेक कुमार बताया जाता है. वहीं प्रशासन अपराधियों की धड़पकड़ के लिए जुट गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक गेसिंग कूपन का धंधा किया करता था. इसी कारण किसी बात को लेकर अपराधियों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खौफ हो गया है. लोग कुछ भी कहने से डर रहे हैं. बताते चलें कि पटना सिटी में गेसिंग कूपन का धंधा जबरदस्त तरीके से चल रहा है. यहां कोई ऐसा थाना क्षेत्र नहीं है जहां गेसिंग कूपन का धंधा नहीं चल रहा हो.

गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी की हत्या की हो सीबीआई जांच- रंजीत सिंह

sardar 22Scope News

पटना साहिब गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह की हत्या की अभी तक पटना पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है. 17 जनवरी को भाई राजेंद्र सिंह की पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने 302 के तहत हत्या का मामला चौक थाने में दर्ज किया था. पटना पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज किए हुए 6 दिन बीत गए हैं, लेकिन पटना पुलिस कोई भी सुराग लगाने में अभी तक असफल रही है. पटना साहिब गुरुद्वारा के जत्थेदार रंजीत सिंह गोरे ए मस्कीन ने कहा कि गुरुद्वारा में पटना पुलिस की सुरक्षा रहने के बावजूद भाई राजेंद्र सिंह की हत्या की गई है. जिसकी जांच एसआईटी या सीबीआई से हो. जो भी हत्यारे हैं उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

महज चुनाव लड़ने की सनक नहीं, यह इलाके के पिछड़ेपन से जुझने का सपना है, 21 वर्षीय सौरव ने दाखिल किया नामांकन

भारी बिजली कटौती पर सुदेश महतो ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा विद्युत कटौती से त्राहिमाम है जनता

मलेशिया से 10 कामगारों की हुई वतन वापसी, शेष 20 की वापसी के लिए प्रयास जारी

कोडरमा: गांव के दो युवकों के डूबने से मातम में बदला जश्न का माहौल

Seraikela Big Breaking- तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, ट्रेलर की चपेट में आने से दो की मौत

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img