विभागीय बैठक में तेजप्रताप के साथ शामिल हुए जीजा पर राजनीति तेज

पटना : जीजा पर राजनीति तेज – विभागीय बैठक में बिहार सरकार के वन एवं

पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप के साथ उनके जीजा शैलेश भी शामिल हुए.

जिसपर राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

दलअसल वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप के साथ उनके जीजा शैलेश बैठक में शामिल हुए.

दो दिनों की विभागीय बैठक में वे शामिल हुए.

लगातार फॉर्म में नजर आ रहे मंत्री तेजप्रताप यादव ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ घंटों बैठक की.

तेजप्रताप यादव बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड पहुंचे,

जहां उनका स्वागत अधिकारियो ने बुके देकर किया.

इसके बाद उन्होंने अपने महकमें के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की. इसी दौरान उनके जीजा भी नजर आए.

tej pratap1 22Scope News

जीजा पर राजनीति तेज : विभागीय बैठक में शैलेश का शामिल होना संविधान का उल्लंघन- अरविंद सिंह

मंत्री तेज प्रताप के द्वारा अपनी बैठकों में परिवार के लोगों को जगह

देने के मामले में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मंत्री शपथ लेते हैं कि गोपनीय चीजों को बाहर नहीं आने देंगे यह संविधान का उल्लंघन है और बिहार के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है.

जीजा पर राजनीति तेज : पुराने जंगलराज की पुनरावृति- रालोजपा

वहीं रालोजपा ने कहा विकास की दुहाई देकर नीतीश कुमार 17 सालों से मुख्यमंत्री बने हुए हैं. उनके कई नेता रिश्तेदार, परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं. पुराने जंगलराज की पुनरावृति शुरू हो गई है और अब नीतीश कुमार जी एक शब्द भी नहीं बोलेंगे. आप देखेंगे कि वह सीधा सीधा हर जहर को पीने के लिए तैयार रहेंगे. बिहार के तमाम लोग डरे हुए हैं. आज बिहार के हर नागरिक हताश और निराश है. जनादेश का जो घोटाला हुआ है और जंगलराज की पुनरावृत्ति हो रही है. सरकारी बैठकों में रिश्तेदार मंत्री की जगह लेंगे यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

बीजेपी बेवजह दे रहे तूल- राजद

पूरे मामले में राजद ने दी सफाई कहा बीजेपी के लोग बेवजह तूल दे रहे है. जो असल मे मुद्दे हैं, उनपर बात नहीं करके झूठ के बातों को प्रचार कर रहे हैं.

विभागीय बैठक में शैलेश के रहने पर मंत्री अशोक चौधरी ने दी सफाई

तेजप्रताप के विभागीय बैठक में शैलेश के रहने पर मंत्री अशोक चौधरी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वे फर्स्ट टाइम गए होंगे. लेकिन शैलेश को ध्यान रखना चाहिए विभाग की बैठकों में ना जाएं. बिहार में जंगलराज लौटने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना है. जबतक आरोप नहीं लगेगा तो काम नहीं चलेगा.बीजेपी ये बताये की कौन सी बड़ी घटना 2015 और 2017 के बीच हुई है.

राजनीति में नीतीश कुमार पेटेंट

उन्होंने कहा कि राजनीति में नीतीश कुमार पेटेंट हैं. नीतीश कुमार सबके हैं, सबके लिए काम किया है. गिरिराज सिंह को सिनेमा जाने में डर लग रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि वे बिहार आयें, हम उनको लेकर जायेंगे. बिहार में सभी सिनेमा हॉल फूल है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img