वायरल वीडियो में ठेकेदार को तड़पा-तड़पा कर मारने की धमकी, सांसद के समर्थकों पर आरोप

बेरमो (बोकारो) : बेरमो में ठेकेदारी में रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है. मामला बेरमो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र का है. जहां कथित तौर पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के लोगों ने डीवीसी चंद्रपुरा के ठेकेदार गुलजार सिंह के साथ गली गलौज और मारपीट की.

marpit1 22Scope News

इस दौरान ठेकेदार स्वीकार करते हुए कहा कि वह सांसद को पहले 25 लाख रुपए दे चुका है और बाकी 25 लाख रुपये उसे देना है. इस पर उसे धमकाते हुए उस पर मोबाइल से सांसद से बात करने का दवाब बनाया है. वीडियो में पीला बंडी पहने हुए व्यक्ति साफ-साफ ठेकेदार को तड़पा-तड़पाकर मारने और सिर से पांव तक काटने की धमकी देता नजर आ रहा है. इसके बाद उन लोगों ने गुलजार सिंह के साथ मारपीट भी की.

marpit12 22Scope News

बाद में ठेकेदार को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मारपीट की इस घटना में शामिल बिनोद महतो, बिगन महतो और अरविंद पांडेय को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का आदमी बताया जा रहा है. आज सुबह पीड़ित ठेकेदार ने इस घटना को लेकर चंद्रपुरा थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. न्यूज 22 स्कोप वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वहीं इस मामले में ठेकेदार के बेटे राहुल सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगायी है.

इस मामले पर थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने कहा कि घटना को लेकर आवेदन मिला है. आवेदन में यह कहा गया है कि कंपनी के बाहर के लोग थे जिन्होंने उनलोगों के साथ मारपीट की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करेगी. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: मनोज

युवक की मौत के बाद टाटा मुख्य अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img