विश्व हिंदी दिवस व विश्व युवा दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में शिशु देखभाल कक्ष ‘वात्सल्य’ का उद्घाटन

77
विश्व हिंदी दिवस व विश्व युवा दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में शिशु देखभाल कक्ष 'वात्सल्य' का उद्घाटन
विश्व हिंदी दिवस व विश्व युवा दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में शिशु देखभाल कक्ष 'वात्सल्य' का उद्घाटन
Advertisment

पटना : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में पहली बार विश्व हिंदी दिवस और विश्व युवा दिवस के शुभ अवसर पर आज यानी 12 जनवरी को तिमाही हिंदी कार्यशाला के अंतर्गत बच्चों के लिए, बच्चों द्वारा हिंदी साहित्य का कार्यक्रम ‘सुनो-सुनाओ’ आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यालय के नवनिर्मित शिशु देखभाल कक्ष ‘वात्सल्य’ का उद्घाटन भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी के दिशा निर्देश में मुख्य अतिथि अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक और स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) की उपस्थिति में किया गया।

Advertisment

सांस्कृतिक संस्था प्रेरणा व क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय परिवार के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया

हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार पर आधारित कार्यक्रम ‘सुनो-सुनाओ’, किलकारी, बाल भवन, पटना (शिक्षा विभाग), सांस्कृतिक संस्था प्रेरणा और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय परिवार के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसका निर्देशन बतरस, पटना के वरिष्ठ कलाकार श्रीकांत और सुनील द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत ‘बतरस’, पटना द्वारा प्रेमचंद की कालजयी रचना ‘ईदगाह’ का जीवंत वाचन किया गया। बच्चों द्वारा हिंदी साहित्य के प्रमुख कवियों की रचनाओं की प्रस्तुति ने साहित्य प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया जिसमें ‘रामधारी सिंह दिनकर’ द्वारा रचित ‘रश्मि रथि’ के कुछ अंशों की प्रस्तुति ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा कविता अंताक्षरी, पहेली और अन्य कार्यक्रम भी इस आयोजन का हिस्सा रहे। इस आयोजन ने हिंदी की विशाल और अमूल्य विरासत से दर्शकों को भली-भांति परिचित कराया और इसके अग्रेतर विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया।

Patna Pasport 5 22Scope News

Patna Pasport 1 22Scope News

मुख्य अतिथि ने हिंदी के व्यापक उपयोग के महत्व को प्रस्तुत किया और विश्व स्तर पर इसकी मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए

मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य के माध्यम से कार्यालय सहित निजी जीवन में हिंदी के व्यापक उपयोग के महत्व को प्रस्तुत किया और विश्व स्तर पर इसकी मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी द्वारा कार्यालय में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत निर्देश दिए गए। उन्होंने वात्सल्य के निर्माण हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह शिशु देखभाल कक्ष कार्यालय परिवार और बच्चों के साथ आने वाले आवेदकों के लिए लाभकारी होगा।

Patna Pasport 2 1 22Scope News

Patna Pasport 3 22Scope News

मोदी द्वारा बच्चों/युवाओं को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक ‘एक्जाम वॉरियर’ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया

कार्यक्रम के समापन पर कार्यालय द्वारा सभी बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों/युवाओं को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक ‘एक्जाम वॉरियर’ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय के वरीय अधीक्षक शंभु शरण और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी अधिकारी सज्जन कुमार द्वारा किया गया।

Patna Pasport 4 22Scope News

Patna Pasport 6 22Scope News

यह भी पढ़े : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में 12 नवंबर को पासपोर्ट अदालत का होगा आयोजन

Advertisement